बांदा, जून 6 -- बांदा। चार जून को झांसी से कालिंजर किला घूमने आने पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती दस घंटे बाद ही अपनी बातों से पलट गई। पुलिस की जांच में मामला फर्जी पाया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर एक युवक से संपर्क में आ गई। उसने उसके अश्लील वीडियो फोटो बना लिए हैं। उसके दबाव के चलते फर्जी कहानी तहरीर दी थी। झांसी के सीपरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एसपी कार्यालय में शनिवार सुबह दस बजे जनपद आने पर चार लोगों के द्वारा गैंगरेप की तहरीर दी तो हड़कंप मच गया। दिन भर पुलिस हलकान रही। यह भी पढ़ें- झांसी से कालिंजर घूमने आई युवती से बेटी के तमंचा लगा किया गैंगरेप पुलिस की जांच में देर शाम कहानी पलट गई। जिससे राहत की सांस ली है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि महिला ने कबूल किया है कि घटना फर्जी है। एसपी ने बत...