जहानाबाद, जून 15 -- हुलासगंज, निज संवाददाता । स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर टोला बिजुरलिया में सोमवार को एक युवक के द्वारा लगातार ब्लैकमेल किए जाने और धमकियों से परेशान बीस वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवती के माता-पिता खेत में मूंग तोड़ रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि युवती को लंबे समय से गांव के ही एक युवक द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- ब्लैकमेल करने की धमकी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही...