सहारनपुर, जुलाई 2 -- बेहट। कोतवाली बेहट क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पूरे परिवार को धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के कारण युवती के दादा गहरे सदमे में आ गए, जिनकी 9 जून मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत वर्ष 2017 में स्कूल के दौरान हुई थी। आरोप है कि स्कूल से निष्कासित किए जाने के बाद मुख्य आरोपी ने बदला लेने की नीयत से युवती की मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीरें और वीडियो तैयार कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 6 नवंबर 2025 में डेटा डिलीट करने का झांसा देकर युवती को बुलाया गय...