मुंगेर, मई 31 -- धरहरा, एक संवाददाता। दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी द्वारा केस वापस लेने का दबाव बनाने और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, मोहम्मद आदिल आलम, ग्रुप किस्त के सिलसिले में वर्ष 2023 में उसके घर आता-जाता था। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने कपड़ा बदलते समय फोटो खींच लिया। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उस दौरान का वीडियो-फोटो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी दी और लगातार पैसे की मांग कर परेशान करता रहा। ग्रामीणों और मुखिया स्तर पर पंचायत भी हुई। लेकिन आरोपी की हरकत नहीं रुकी। 20 जनवरी 2026 को आरोपी फिर घर में घुस गया और जबरदस्ती का प्रयास क...