ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के प्रयास में रिपोर्ट
कन्नौज, मई 11 -- कस्बे में एक महिला को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। कानपुर की मूल निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 मई को कानपुर नगर के विषधन निवासी अजय यादव ने उसे फोन कर धमकी दी। आरोपित ने दावा किया कि उसके पास महिला का एक आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे उसने वीडियो कॉल के जरिए दिखाया भी। आरोपित ने वीडियो हटाने के बदले 25 हजार रुपये और शारीरिक संबंध बनाने का अनैतिक दबाव डाला। जब साहसी महिला ने उसकी इन मांगों को मानने से साफ इनकार कर दिया, तो प्रतिशोध में आरोपित ने कुछ दिन पहले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.