गया, मार्च 12 -- फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। प्रखंड के 153 विद्यालयों में आयोजित इस परीक्षा में करीब नामांकित 28040 छात्र-छात्राओं में 24554 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा 12 से 19 मार्च तक दो पालियों में ली जा रही है। खास बात यह है कि इस बार छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र नहीं दिया गया है, बल्कि शिक्षकों द्वारा ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई जा रही है। बताया गया है कि पहला दिन पहली पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की लिखित और दूसरी पाली में मौखिक परीक्षा हुई। इस वर्ष परीक्षा में छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षकों द्वारा प्रश्नों को ब्लैकबोर्ड पर लिखकर परीक्षार्थियों से उत्तर लिखवाया जा रहा है। पहली और दूसरी कक्षा ...