कटिहार, मार्च 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में गुरुवार से कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा नई व्यवस्था के साथ शुरू हो गई। इस बार तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्रों को प्रश्नपत्र हाथ में नहीं दिया जा रहा है। वीक्षक द्वारा ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखे जा रहे हैं और छात्र उसी के आधार पर अपनी कॉपियों में उत्तर लिख रहे हैं। शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन के तहत सभी प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यालय के लॉगिन में उपलब्ध कराए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से करीब 45 मिनट पहले प्रधानाध्यापक या अधिकृत शिक्षक पोर्टल से प्रश्नपत्र डाउनलोड करते हैं, जिसके बाद वीक्षक कक्षा में ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखवाते हैं।पहले कक्षा-1 व 2 के लिए पोर्टल से उपलब्ध होता था प्रश्नअब तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल से केवल कक्षा एक और दो ...