मुख्य संवाददाता, अप्रैल 18 -- यूपी के आगरा में इटौरा (मलपुरा) स्थित होटल ताजपथ के कमरा नंबर 204 में शुक्रवार की दोपहर महिला ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक रिश्ते का मामा लगता था। उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसके अश्लील फोटो और वीडियो पति को दिखाने की धमकी देता था। पुलिस ने बताया कि महिला घर से हत्या की तैयारी करके आई थी। सर्जिकल ब्लेड से गला काटा उसके बाद हथौड़े से सिर फोड़ दिया। हत्या करके कमरे से चीखते हुए बाहर निकली, मैने उसको मार डाला। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे की है। सुबह 11 बजे फतेहपुर सीकरी निवासी 36 वर्षीय खिल्लो ककुआ (मलपुरा) निवासी प्रीति के साथ होटल में पहुंचा। प्रीति कमरे में रुक गई। वह ठेके से बीयर लेकर आया। दोनों ने साथ बैठकर बीयर पी। आरो...