फतेहपुर, मार्च 12 -- फतेहपुर। चौफेरवा कांड में खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के मामले में नाजमद पांच आरोपियों में पुलिस ने दो अधिवक्ताओं समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश दिया। जहां नामजद वकीलों की जमानत के लिए अधिवक्ताओं ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। करीब 40 मिनट चली बहस में अधिवक्ताओं ने वकीलों को फर्जी फंसाए जाने का तर्क प्रस्तुत करते हुए स्वयं से ब्लेड से गर्दन रेतने को असंभव बताते हुए सुसाइड नोट की राइटिंग पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने अधिवक्ताओं की दलीलों को खारिज करते हुए रिमांड स्वीकार करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। अधिवक्ता दिलीप त्रिवेदी व संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के अधिवक्ताओं में खासी नाराजगी है। देर रात अधिवक्ताओं ने कोतवाली में हंगामा करते हुए वादी पर दबाव बना कर अधिवक्ताओं पर फर्जी ...