फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाना के अलीपुर के पास पान दुकानदार को घेरकर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। जेब में ब्लेड मार कर पर्स निकाल कर फरार हो गए। पर्स में चार हजार रुपये थे। लूट की सूचना पर पहुंची जांच में जुटी है। बकेवर थाना के पधारा गांव निवासी हरिमोहन सिंह ने बताया कि वह चौडगरा कस्बे में पान की दुकान खोले हैं। अगले महीने भतीजी की शादी है। उसी शादी का सामान लेने के लिये बिंदकी जा रहे थे। रास्ते में अलीपुर के पास पीछे से आये दो बाइक सवारों ने घेर लिया। उनकी बाइक रुकवा ली। पीछे से उतरे युवक ने उनकी पैंट की जेब में चाकू मार दी। वह चिल्लाते रह गए, लेकिन तब तक उसने जेब से पर्स निकाला और बाइक में बैठकर फरार हो गया। बताया कि पर्स में चार हजार रुपये पड़े थे। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया।...