बरेली, मार्च 8 -- बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर युवक की गर्दन पर ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। घटना की रात यह युवक पीड़ित व्यक्ति के साथ था और उस पर ब्लेड से हमला करने का शक है। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कालीबाड़ी निवासी अभिषेक राना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास घायल अवस्था में मिला था। उसकी गर्दन पर ब्लेड से प्रहार कर गंभीर घायल किया गया था। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति में सुधार है। अभिषेक से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को बारादरी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो घटना से कुछ समय पहले तक अभिषेक के साथ था। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.