कौशाम्बी, फरवरी 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। हलधर स्कूल एण्ड कॉलेज में बुधवार को हाउस समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने हाउस की टी-शर्ट में सुसज्जित होकर पहुंचे। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की चेयरपर्सन कांति देवी, प्रिंसिपल संगीता सिंह एवं मुख्य अतिथि जावेद अहमद वाइस प्रिंसिपल सेंट मारिया स्कूल सैनी सहित सभी शिक्षकों ने मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर अशोक हाउस (ब्लू हाउस) की टीम ओवरआल क्रिकेट, कबड्डी आदि खेलों में विजेता घोषित की गई। ब्लू हाउस के इंचार्ज मिस्टर अनिलेश चौधरी एवं असिस्टेंट इंचार्ज मिसेज कल्पना मैम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.