कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फ्रेंड्स एकेडमी ने गुरु गोविंद एकेडमी को 30 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में ब्लू स्टार एकेडमी ने यशराज एकेडमी को नौ विकेट से हराया। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में फ्रेंड्स एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से अमरेंद्र ने 86 रन, आर्यन निषाद ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में तेजस ठाकुर व शाश्वत सिंह को दो-दो सफलता मिली। जवाब में गुरु गोविंद एकेडमी की पूरी टीम 33.3 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहित यादव ने 80 रन की शानदार पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत न दिला सके। गेंदबाजी में आर्यन पाल ने तीन, अब्बास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.