कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ब्लू स्टार एकेडमी ने एचएस एकेडमी को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में आरवीएस एकेडमी ने डीसीए एकेडमी को दस विकेट से पराजित किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में एचएस एकेडमी की पूरी टीम 33.4 ओवर में 116 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से सजल ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में नयन सिंह ने चार, नैतिक निषाद व शौर्य सचान ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी ब्लू स्टार एकेडमी ने 22.3 ओवर में एक विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से रुद्र रावत ने 52 रन व अनुकल्प सैनी ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश को एक सफलता मिली। रुद्र को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.