नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। डीएमआरसी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते रविवार यानी 19 अप्रैल की सुबह मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी। इस मरम्मत कार्य के चलते लाइन 3 और लाइन 4 पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिससे सुबह के समय यात्रा करने वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। बदले हुए समय के मुताबिक, रविवार सुबह वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 की ओर जाने वाली पहली ट्रेन 6:05 बजे जाएगी। वहीं, लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 के लिए सेवाएं सुबह 6:21 बजे और यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 के लिए पहली ट्रेन सुबह 5:50 बजे शुरू होगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली के 4 इलाकों में बनेंगे नए फ्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.