बदायूं, सितम्बर 3 -- बदायूं, संवाददाता। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ब्लूमिंगडेल स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रकृति का आनंद लेने के लिए उत्तराखंड के रामनगर का भ्रमण किया। दो दिवसीय मनोरंजनात्मक यात्रा का सभी ने भरपूर लाभ उठाया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी पसंदीदा स्थानों का भ्रमण किया और तैराकी का आनंद लिया। संगीतमयी रात्रि में सभी ने अपने-अपने पसंदीदा गाने, कविता नृत्य आदि प्रस्तुत कर इस यात्रा को और भी अधिक यादगार बना दिया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं में अलग ही उत्साह एवं खुशी देखते बन रही थी। विद्यालय में इस प्रकार के प्राकृतिक व शैक्षिक भ्रमण हेतु समय-समय पर छात्रों व शिक्षकों को ले जाया जाता है, ताकि प्रकृति से रूबरू हो सके और परस्पर सामंजस्य का भाव व विचारों को आदान-प्रदान हो सके। इस अवसर पर अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.