लखनऊ, जुलाई 13 -- मानक नगर रेलवे इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सहायक बोरिंग टेक्नीशियन परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल कराने का मामला सामने आया है। कक्ष निरीक्षक ने एक अभ्यर्थी को कान में ब्लूटूथ कैप्सूल और बांह पर कपड़े के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर परीक्षा देते हुए पकड़ा है। परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक की तहरीर पर मानक नगर थाने में अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मानक नगर पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अभ्यर्थी जौनपुर का बृजेश यादव है। वह मानक नगर रेलवे इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या दो में बैठकर परीक्षा दे रहा था। राउंड पर आए शिक्षकों को बृजेश की गतिविधियां कुछ संदिग्ध लगीं। इस पर शिक्षकों ने तलाशी ली तो वह आनाकानी करने लगा। शिक्षकों ने नजदीक से ...