अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अतरौली, संवाददाता। शनिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक ब्लॉक प्रमुख राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र के विकास के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इसमें विभिन्न गांवों में पेयजल, सड़क, नाली-खड़ंजा, भवन मरम्मत, सोलर लाइटें, जलनिकासी, और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण से जुड़े करीब 45 प्रस्ताव रखे गए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। बीडीओ वेदप्रकाश ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।मुख्य अति​थि प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को अतरौली क्षेत्र में हुए करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण ...