बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में शनिवार को सुझाव मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य विषय लागत नियंत्रण, उत्पादन में वृद्धि और सुरक्षा रहा, जिसका उद्देश्य विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कर्मियों के रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ महाप्रबंधक श्याम सुंदर व जे जोदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने लागत कम करने,परिचालन दक्षता बढ़ाने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक धीरज चौधरी, विनय कुमार, अशोक राय, एस के महंत व आर एन साहू उपस्थित थे। समारोह का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक धनंजय कुमार द्वारा किया गया...