सोनभद्र, जून 23 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में मंगलवार को नौ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को ओबरा तहसील में धरना प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी ओबरा को एक ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिल्ली मारकुंडी में स्थित खैरटिया गांव में डीएस माइनिंग पत्थर की खदान बस्ती से 50 मीटर दूर मानक के विपरीत संचालित है। इस खदान में अनियंत्रित हो रही भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों पर पत्थर जा रहे है। ग्रामीण दहशत में जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। प्रशासन को बार बार पत्र देने के बावजूद लीपापोती की जा रही है। जिला प्रशासन इस खदान पर रोक नहीं लगाया तो ग्रामीण अपने पुस्तैनी घरों से पलायन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प...