हमीरपुर, मार्च 15 -- मुस्करा, संवाददाता। विकासखंड सभागार में रविवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामस्वरूप ओमरे ने की। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए और शासन-प्रशासन से समाधान की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा गया कि जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों के लिए भूसा, चना, चोकर आदि चारे की आपूर्ति का टेंडर ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा कराया जाए। पूर्व में ग्राम पंचायत सचिवों को टेंडर प्रक्रिया से संबंधित जारी आदेशों को निरस्त करने की मांग भी उठाई गई। सचिवों ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण लाभार्थी द्वा...