गाजीपुर, दिसम्बर 5 -- सादात। ब्लाक स्तरीय 72वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के मैदान पर एथलेटिक्स और कुश्ती की प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसकी जानकारी खंड शिक्षाधिकारी सीताराम यादव ने दी। बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बेसिक के सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव होंगे। प्रतियोगिता के तहत कबड्ड़ी और खो-खो की स्पर्धाएं पहले ही हो चुकी है। शेष बची एथलेटिक्स, कुश्ती की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...