संभल, मार्च 29 -- विकास खंड बनियाखेड़ा के ग्राम आटा स्थित ज्ञानवती बैंकट हॉल में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कंपोजिट विद्यालय आटा के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। संगोष्ठी के दौरान शिक्षा विभाग की विभिन्न संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण 'निपुण भारत अभियान' पर आधारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.