संभल, मई 28 -- जुनावई ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार की मौजूदगी में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ललित राय ने ब्लाक क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं के मैनेजर और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कर्मचारियों के साथ सामूहिक बैठक की।

बैठक का उद्देश्य वहीं बैठक में एलडीएम ने बैंक के शाखा प्रबंधकों को अवगत कराते हुए बताया 15 मई से 31 तक केसीसी विशेष अभियान चलाकर किसान हित में काम करने का काम करें। प्रत्येक किसान को दो लाख रुपए तक का बीमा क्लेम दिए जाने के लिए बीसी केन्द्र के माध्यम से कम से कम बीस रुपए तक की किस्त का बीमा अवश्य कराने का काम करें। 2012 से आरसी कटने के बाद बैंक समाधान होने के बाद भी आज तक तहसील में आरसी चल रही है। संशोधन के लिए बैंक और तहसील का मिलान कर लिया जाए। जिससे कि तहसील एवं बैंक का खाता एक जैसा मिल सके।

पे...