मऊ, दिसम्बर 23 -- रानीपुर, हिन्दुस्ता संवाद। ब्लाक स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के शामिल दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला, जलेबी दौड़, रस्साकशी दौड़, गोली- चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अर्पित उपाध्याय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। केवल उनके लिए अवसर उपलब्ध कराया जाय तो यह बच्चे बहुत कुछ कर सकते हैं एवं समाज एवं देश में अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के में पूनम सिंह ने बताया कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है बल्कि यह अवसर है अपनी प्रतिभा का प्रद...