महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली ब्लाक के बीडीओ की पुराने बिल्डिंग की तोड़फोड़ के दौरान मजदूरों में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कोबरा दिख गया। डर के कारण मजदूर वहां से भागने लगे। कोबरा निकलने की खबर पर वहां भीड़ जुट गई। घुघली के वार्ड नंबर 10 निवासी दिलीप जायसवाल सूचना मिलने पर आए और कोबरा का रेस्क्यू कर जार में बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान ब्लाक कर्मियों, सफाई कर्मियों व प्रधानों सहित अन्य तमाम लोग जुट गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...