लखीमपुरखीरी, जून 16 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक कुम्भी गोला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 14 से 16 जून तक प्रस्तावित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना था लेकिन पर्याप्त प्रचार प्रसार और व्यवस्थाओं के अभाव में कार्यक्रम अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सका। 14 जून को कार्यक्रम का उद्घाटन होना था। क्षेत्रीय संगठन मंत्री कमलेश मिश्रा के कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के कारण भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशु मिश्रा ने मेले का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- जनकल्याण मेला में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। प्रदर्शनी में कृषि, शिक्षा...