अयोध्या, फरवरी 16 -- अमानीगंज,संवाददाता। शिवरात्रि पर विकासखंड मुख्यालय में गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक शिव बारात निकाली गई। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। क्षेत्र के अनेक शिव मंदिरों शिवालयों पर शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। अमानीगंज विकासखंड परिसर में विगत वर्षों की भांति प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व में शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। जो खंडासा बाजार, संत भीखादास मंदिर, रौतावां, नागीपुर, बहादुर गंज होते हुए ब्लाक परिसर पहुंची। बारात के समापन पर कवियों ने कविता पाठ किया। क्षेत्र के महुलारा स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर, अमानीगंज बाजार के 84 कोसी पड़ाव स्थल बाबा चतुर गिरिश्वर महादेव, च्यवनऋषि आश्रम कुन्दुरखा कला मे स्थित पौ...