झांसी, अप्रैल 16 -- झांसी। विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स एवं बाल श्रम उन्मूलन की बैठक हुई। सीडीओ जुनैद अहमद ने अध्यक्षता की। कहा, बाल श्रम एक सामाजिक कुरीति है। इसे रोकना हम सभी का नैतिक दायित्व है ताकि हम जनपद को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त कर सकें। बैठक के प्रारंभ में कई विभागों को कहा कि जहां सर्विस प्रोवाइडर द्वारा श्रमिकों को उपलब्ध कराया गयी है। सभी अधिकारी सर्विस प्रोवाइडर के साथ बैठक करते हुए यह सुनिश्चित करें कि समस्त कार्मिकों को समय से वेतन सहित अन्य दी जाने वाली सुविधाएं उन्हें समय से प्राप्त हों। जो भी समस्या है उसका तत्काल निस्तारण करें।मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में 12 जून 2026 अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ब्लाक स्तर पर बाल मुक्त बाल श्रम मुक्त अभियान चलाते हुए ब्लाकों को भी बाल श्रम मुक्त किए जान...