औरैया, जनवरी 12 -- फफूंद, संवाददाता। ब्लाक भाग्यनगर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत फर्जी तरीके से समूहों की मिलीभगत से लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उपायुक्त स्व-रोजगार एस.एन. सिंह के निर्देश पर ब्लाक स्तर से चार लोगों के खिलाफ फफूंद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। खंड विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने फफूंद थाने में तहरीर देकर बताया कि ब्लॉक में तैनात एनआरएलएम बीएमएम संकल्प तिवारी द्वारा कूट रचित अभिलेख तैयार कर और स्वयं लिखित संस्तुति देकर वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया गया। आरोप है कि यूनियन बैंक की फफूंद शाखा में जागृति प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ रोशनपुर के नाम पर बैंक खाता खुलवाया गया। उक्त खाते के माध्यम से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से अनियमित धनराशि हस्तांतरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.