गाजीपुर, जून 17 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव से रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर ब्लाक परिसर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस सख्त हो गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही बचे हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं एसपी डॉ. ईरज राजा ने आरोपी औडिहार गांव निवासी देवराज उर्फ ठाकुर सिंह, नितेश उर्फ भोनू सिंह समेत छह लोगों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। बता दें कि 15 जून की शाम को सैदपुर ब्लाक प्रमुख हीरा यादव अपने कार्यालय में थे। यह भी पढ़ें- ब्लाक प्रमुख से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार इस दौरान उनका पूर्व का एक कर्मचारी सर्वेश यादव आया और उसने ठाकुर सिंह से सम्बंधित एक फाइल पास करने के लिए उनके समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही देवराज सिंह ने फोन क...