बलिया, अप्रैल 2 -- बेल्थरारोड। सीयर के ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कृषि मंडी स्थित विपणन गेहूं क्रय केंद्र पर गुरुवार को 180 कुंतल गेहूं बेचकर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया। विपणन निरीक्षक दानिश खान ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। अब गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। अबतक यहां 150 किसानों ने पंजीकरण कराया है। ब्लॉक प्रमुख की ओर से केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए पानी और बैठने की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...