हरदोई, जून 24 -- कछौना। कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम सुठेना निवासी ब्लाक प्रमुख के जेठ और रिटायर फौजी रामनंदन कनौजिया के घर से चोरों ने नकदी समेत कीमती आभूषण पार कर दिए। वारदात की भनक लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्यों को संकलित किया है। करीब 15 लाख के जेवर और नकदी चोरी की बात पीड़ित ने बताई है। सेना में सूबेदार के पद पर सेवाएं दे चुके रामनंदन कनौजिया सुठेना स्थित अपने आवास पर परिजनों के साथ रहते हैं। रामनंदन के छोटे भाई पूर्व प्रधान अमरनाथ उर्फ गुड्डू की पत्नी रामश्री वर्तमान में कछौना ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें- फौजी के बुजुर्ग पिता के घर चोरी,लाखों के जेवर-नकदी गायब, पीड़ित एसपी दफ्तर पहुंचा मंगलवार की रात रामनंदन परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। छत पर एक ब...