पीलीभीत, नवम्बर 25 -- पूरनपुर। सत्ताधारीब्लॉक प्रमुख लिखी काली कार की टक्कर लगने से पूर्व प्रधान के भाई की मौके पर ही मौत हो गई। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। परिजनों के पहुंचने पर कोहराम मचा रहा। तहसील क्षेत्र कलीनगर के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव रंपुरा फीकरे के रहने वाले श्रीकृष्ण पुत्र नंदराम 45 साल सोमवार की शाम पूरनपुर से अपने घर वापस दो पहिया वाहन से जा रहे थे। परसादपुर गोशाला के पास काले रंग की कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगने से श्रीकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और चार पहिया वाहन को रोक लिया। कार पर ब्लॉक प्रमुख सत्ताधारी पार्टी के रंग में लिखा था और झंडा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.