फतेहपुर, अप्रैल 29 -- विजयीपुर। खंड विकास अधिकारी जयप्रकाश ने ब्लाक परिसर की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को जारी पत्र में उन्होंने बताया कि बिना अनुमति कुछ लोगों ने परिसर में वाहन खड़े कर और अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण कर लिया है। बीडीओ ने ऐसे सभी कब्जाधारियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि आदेश की अनदेखी करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत पार्किंग स्थल पर लगाया जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...