अमरोहा, नवम्बर 10 -- हसनपुर, संवाददाता। गजरौला की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ब्लाक तिराहे पर सड़क किनारे डाली गई बागड़ी समुदाय के परिवार की झुग्गी में घुस गई। यहां सो रही महिला व उसके बच्चे घायल हो गए। मौके पर मची अफरातफरी के बीच छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से दो को नाजुक हालत के मद्देनजर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार सवार नशे में धुत बताए जा रहे हैं। ब्लाक तिराहे पर बागड़ी समुदाय के दस से अधिक परिवार गजरौला मार्ग के पूर्वी किनारे पर झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े दस बजे गजरौला की दिशा से आ रही तेज गति कार अनियंत्रित होकर सत्तो देवी की झुग्गी में घुस गई। झुग्गी बुरी तरह तहस-नहस हो गई। कार भी क्षतिग्रस्त हुई। झुग्गी में सो रही सत्तो की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.