ब्लाक के सामने सड़क बनी तालाब, ग्राम पंचायतों का क्या होगा हाल
श्रावस्ती, मई 20 -- जमुनहा,संवाददाता। ग्राम पंचायतों के विकास का खाका खंड विकास कार्यालय से खींचा जाता है। लेकिन जब खंड विकास कार्यालय के सामने ही सड़क धंस कर तालाब बन गई तो को सोचने को विवश होना पड़ता है। जमुनहा ब्लाक कार्यालय के सामने कुछ ऐसी ही सड़क है जिसमें चिलचिलाती धूप में भी कीचड़ में वाहन फंस जाते हैं। जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क पर जलभराव और क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से आए दिन वाहन फंस रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के गड्ढे में धंस गई, जिसके चलते कुछ देर तक मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, बाजार आने-जाने वाले लोग, एंबुलेंस और भारी वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.