पीलीभीत, अगस्त 26 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला पोषण समिति की बैठक लेकर मासिक कार्योँ के प्रगति की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक गांव में पांच-पांच आदर्श ग्राम पंचायत विकसित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पावर प्वांइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बिन्दुवार कार्यों की प्रगति प्रस्तुत की। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में पिछले माह से सुधार पाया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षित आंगनबाड़ी केंद्र भारत सूचना की समीक्षा की जाए, जिसमें विशेष रूप से केन्द्रों पर नवीन रेसिपी आधारित पुष्टाहार की आपूर्ति उपलब्धता एवं वितरण के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। बैठक में डीएम ने मातृ वंदन योजना के अंतर्गत जिले की प्रदेश स्तर पर पांचवी रैंक पर विभाग को बधाई दी। आवेदकों का ...