हमीरपुर, मार्च 7 -- मौदहा/भरुआ सुमेरपुर। ब्लाक सभागार में दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और सचिवों को ई-ग्राम स्वराज, जेम पोर्टल, पीएफएमएस व एसएनए-स्पर्श पोर्टल के संचालन एवं उपयोग की जानकारी दी गई। सुमेरपुर ब्लाक में भी प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में पंचायतों में वित्तीय पारदर्शिता, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के लिए संदर्भ सामग्री जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (पीआरसी) चित्रकूट और महोबा के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। सीनियर रिसोर्स सेंटर प्राची गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 80 प्रतिभागियों प्रधान, पंचायत सहायक और संबंधित सचिवों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत अमर सिंह यादव ने किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.