रुडकी, फरवरी 23 -- मंगलौर, संवाददाता। ईदगाह क्षेत्र में हत्या के मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम का लोगों ने कोतवाली में स्वागत किया। लोगों ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी सुराग के इस जटिल मामले को सुलझा लिया। इससे आम जनमानस में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य अपराध मुक्त समाज बनाना है। इस दौरान एसएसआई मनोज गैरोला, सद्दाम हुसैन, दीपक भारती, फिरोज कुरैशी, शमीम अहमद, राजबीर, समीर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...