देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। देहरादून के आदित्य सजवान ने खेल जगत में देवभूमि का मान बढ़ाया है। भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन ने उन पर भरोसा जताते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरुष और महिला, दोनों टीमों के 'गोल गाइड' की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आदित्य 15 से 26 अप्रैल 2026 तक जापान के ओसाका में आयोजित होने वाली 'एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप डिवीजन-1' में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले वे स्वयं भारतीय टीम के गोलकीपर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। गोल गाइड के रूप में यह उनका दूसरा दौरा होगा। उनकी खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन तालमेल और संवाद क्षमता (कम्युनिकेशन) को देखते हुए फेडरेशन ने उन पर यह दांव खेला है। आदित्य ने गोल गाइडिंग के गुर प्रशिक्षक नरेश सिंह नयाल से सीखे हैं। वर्तमान में दोनों टीमें केरल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.