गोरखपुर, जुलाई 9 -- एम्स सेंट्रल कलेक्शन सेंटर पर सभी तरह के ब्लड सैंपल होंगे इकट्ठा

नए काउंटरों की व्यवस्था मरीजों को अभी पहली मंजिल से दूसरी मंजिल पर लगानी पड़ती है दौड़

निर्माण कार्य की प्रक्रिया एम्स की कार्यकारी निदेशक की पहल पर जल्द शुरू होगा काम गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही रक्त जांच संबंधी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग काउंटरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। संस्थान ओपीडी के पास एकीकृत नमूना संग्रह केंद्र (इंटीग्रेटेड सैंपल कलेक्शन सेंटर) बनाने जा रहा है। इस सेंटर के शुरू होने से ब्लड जांच से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने इसे लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

पेशेंट रिसेप्शन की सुविधा मौजूदा समय में म...