हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में तीन सालों से बनकर तैयार हुई ब्लड सेपरेशन यूनिट को संचालन का लाइसेंस मिल गया है। इससे अब यहां भी ब्लड को उसके विभिन्न घटकों जैसे लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी), प्लाज्मा और प्लेटलेट्स में अलग किया जा सकेगा। यूनिट के संचालन से डेंगू ग्रसित मरीजों को फायदा होगा। अभी तक ऐसे मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़वाने के लिए ही कानपुर की दौड़ भाग करनी होती थी। जिसमें धन और समय दोनों की बर्बादी होती थी और जान का खतरा अलग से बना रहता था। बता दें कि जनपद में हर साल डेंगू की वजह से मौतों का ग्राफ भी बढ़ रहा था। तीन साल पूर्व ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर जिला अस्पताल में अलग से निर्माण कार्य कराया गया था। अस्पताल की प्रथम तल में इस यूनिट को ब्लड बैंक के पास ही बनाया गया था। फिर इस यूनिट में आधुनिक मशीनें लगाई गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.