देवरिया, मार्च 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया में नशेड़ियों द्वारा चंद रुपये के लिए किशोर का अगवा कर दो यूनिट ब्लड निकलवा कर बेच देने के मामले में अब नई बात सामने आई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में शहर से सटे ब्लड बैंक में खून निकालने की बात सामने आई है। जिस युवक पर आरोप लगे हैं, उसके साथ ही किशोर ब्लड बैंक गया। हालांकि अभी तक की जांच में पिस्टल लगाकर ले जाने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी एक से दो दिनों में पूरा तथ्य सामने ला देने का दावा जरुर कर रहे हैं। उधर इस बात के सामने आने के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है। शहर के सिविल लाइंस रोड की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके किशोर बेटे का अपहरण कर दो बार असलहा लगा शहर से सटे एक ब्लड बैंक में दो यूनिट खून निकाला गया है। यह गिरोह नश...