सीतापुर, अप्रैल 10 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात के नैपालापुर स्थित निजी ब्लड बैंक में घुसकर एक युवक ने लैब टेक्नीशियन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोली हाथ, पैर और सिर में लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन हड़कंप मच गया। घटना की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आइ है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का बेटा है। आजमगढ़ निवासी सतीश यादव (34) नैपालापुर स्थित सरोज चैरिटेबल ब्लड बैंक में काम करता था। गुरुवार देर रात करीब दो बजे सरोज लैब में था। इस बीच नैपालापुर निवासी शिवेन्द्र सिंह लैब मे आ धमका। गालियां देते हुए उसने सतीश पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। गोली सतीश के हाथ, पैर और सिर में जा लगी। खून से लथपथ सतीश जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुन हड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.