चाईबासा, मई 21 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा ब्लड सेंटर के लाइसेंस से सम्बन्धित अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने सदर अस्पताल चाईबासा के ब्लड सेंटर लाइसेंस से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान ब्लड सेंटर के लाइसेंस नवीनीकरण, आवश्यक मानकों की पूर्ति, उपकरणों की उपलब्धता, मानव संसाधन, दस्तावेज संधारण एवं नियमानुसार संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई। सिविल सर्जन एवं अन्य अधिकारियों द्वारा ब्लड सेंटर की वर्तमान स्थिति एवं लाइसेंस से संबंधित प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराने के लिए ब्लड सेंटर की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया...