कन्नौज, अप्रैल 26 -- ब्लड बैंक खोलने के नाम पर चिकित्सक ने पूर्व सैनिक से लाखों की रकम हड़प ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित नेकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव माडपुरा निवासी सुखदेव सिंह पुत्र लाल सिंह ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में लखनऊ के एक हॉस्पिटल में गया था। जहां उसकी मुलाकात कानपुर निवासी डॉ. मनीष चित्रांशी से हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच ब्लड बैंक खोलने को लेकर साझेदारी तय हो हुई, जिसमें करीब 30 लाख रुपये निवेश की बात कही गई। आरोप है कि डॉक्टर मनीष ने आधा निवेश सुखदेव सिंह से करने को कहा, जिस पर उन्होंने अलग-अलग तिथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.