मुरादाबाद, मई 12 -- मुरादाबाद। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित तमाम मरीजों की परेशानी एकाएक बढ़ी है। उनके ब्लड प्रेशर में काफी तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। नियमित दवा लेते रहने पर बीपी अचानक काफी कम हो रहा है वहीं, एक दो बार दवा नहीं लेने पर ब्लड प्रेशर फिर बहुत तेजी से शूट कर रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि जिन मरीजों ने गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद अपनी दवा को दोबारा से एडजस्ट नहीं कराया है और वह बीपी की उतनी ही दवा ले रहे हैं जो सर्दी के मौसम के हिसाब से फिक्स की गई थी तो यही उनके ब्लड प्रेशर के उतार चढ़ाव की बड़ी वजह बन रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदलने के साथ ही बीपी की दवा को दोबारा से एडजस्ट कराना होता है। ऐसा नहीं करने पर ब्लड प्रेशर के तेजी से उतार चढ़ाव की समस्या पैदा हो जाती है। जिन मरीजों की दवा सर्दी के मौसम में डॉक्ट...