ब्लड डोनेशन फार ह्यूमेंटी शिविर आज
उन्नाव, जून 25 -- उन्नाव। मोहर्रम की 10 वीं तारीख आशूरा के विशेष अवसर पर " ब्लड डोनेशन फार हियूमेंटी" के तहत 14 वां रक्तदान शिविर 26 जून शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। यह शिविर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके 72 साथियों की कर्बला में दी गई शहादत की स्मृति में मानवता, त्याग और सत्य के संदेश को समर्पित होगा। आयोजन समिति के अनुसार, यह रक्तदान अभियान 2013 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और इस साल यह अपने 14 वें साल में प्रवेश कर रहा है। समिति ने बताया कि इस अभियान को डॉक्टरों, ब्लड बैंक स्टाफ, स्वयंसेवकों और दाताओं के सहयोग से लगातार प्रोत्साहन मिला है, जिससे यह एक महत्वपूर्ण जनसेवा अभियान बन चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.