हापुड़, मार्च 31 -- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मुख्यालय सभागर कक्ष में खाद्य सुरक्षा एवं ओषधि प्रशासन विभाग द्वारा त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभाग द्वारा उपभोक्ता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्धता के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। औषधि विभाग द्वारा अपनी रिपोर्ट में ब्लड बैंक व मेडिकल स्टोर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। ब्लड बैंक के संबंध में संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने कहा कि जनपद में विभिन्न संस्थाओं द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम बड़ी संख्या में ब्लड डोनट किया जाता है, परन्तु किसी भी आपात स्थिति में ब्लड डोनर को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर कही भी किसी ब्लड बैंक से ब्लड प्राप्त नही हो पाता है। ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।साथ ...